फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: छोटू रावणा बोले- मेरे हाथ में समझौता नहीं, समाज लेगा अंतिम निर्णय, कैसे सुलझेगा विवाद?

Tue, 07 Apr 2026 02:49 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गायक छोटू सिंह रावणा ने रविंद्र भाटी पक्ष से सुलह करने के मामले में कहा कि अब इस पर अंतिम फैसला समाज करेगा। साथ ही उन्होंने भाटी पक्ष को अभिमानी बताते हुए खुद को स्वाभिमानी बताया और कहा कि उन्हें हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं।
विज्ञापन
छोटू सिंह रावणा ने रविंद्र भाटी पक्ष के साथ विवाद में अपना पक्ष रखा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और गायक छोटू सिंह रावणा के विवाद के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। अमर उजाला से खास बातचीत में छोटू सिंह रावणा ने कहा कि मूल रूप से कोई बड़ा विवाद था ही नहीं, बल्कि एक छोटे से कमेंट को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि उस टिप्पणी को पूरे राजस्थान में फैलाया गया और उसे इस तरह प्रस्तुत किया गया। मानो वह कोई गंभीर मुद्दा हो, जबकि ऐसा नहीं था।
विज्ञापन


विवाद बढ़ाने के लिए नहीं दिया जवाब
छोटू सिंह रावणा ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में उन्हें डराने और दबाव बनाने की मानसिकता काम कर रही थी। उनके अनुसार, जिस प्रकार की धमकियां दी गईं, वे पूरी तरह अनुचित थीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने जो जवाब दिया, वह केवल अपने स्वाभिमान और कर्तव्य के तहत दिया, न कि किसी विवाद को बढ़ाने के लिए।

दूसरी तरफ से शुरू हुआ टकराव
मंचों पर पहले साथ दिखाई देने और फिर अचानक संबंधों में आई खटास पर उन्होंने कहा कि वे आज भी बातचीत और सामान्य संबंधों के लिए तैयार हैं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति उनके साथ-साथ पूरे समाज का अपमान करने की कोशिश करेगा, तो टकराव होना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि टकराव उनकी ओर से नहीं, बल्कि दूसरी तरफ से शुरू हुआ।
विज्ञापन


रावणा बोले- मन की बात केवल भगवान जानता है
राजनीतिक महत्वाकांक्षा के आरोपों को खारिज करते हुए छोटू सिंह ने कहा कि किसी के मन की बात केवल भगवान ही जान सकता है। उन्होंने बताया कि जब वे एफआईआर दर्ज कराने गए थे, तब भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि यदि उनके मन में कोई राजनीतिक मंशा हो, तो वे इसकी शपथ लेने को तैयार हैं। उन्होंने अपने परिवार और परंपराओं का हवाला देते हुए कहा कि वे सच्चाई के साथ खड़े हैं।



सामने वाले पक्ष में अभिमान
जब उनसे पूछा गया कि बातचीत क्यों नहीं हो पा रही, तो उन्होंने कहा कि शायद सामने वाले पक्ष में अभिमान है। हालांकि, उन्होंने अपने बारे में कहा कि वे अभिमान से दूर रहने की कोशिश करते हैं और ईश्वर से हमेशा यही प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अभिमान न आए, लेकिन स्वाभिमान बनाए रखना जरूरी है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की शादी में हुए थे शामिल
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की शादी में शामिल होने को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि एक गायक के रूप में वे किसी जाति या पार्टी से बंधे नहीं हैं। उन्हें हर वर्ग और हर पार्टी के लोग पसंद करते हैं और वे सभी के लिए गाते हैं।

हाथ से निकल चुका है मामला
विवाद को लेकर संदेश देते हुए छोटू सिंह ने कहा कि वे चाहते हैं कि यह मामला शांत हो जाए, लेकिन अब यह उनके हाथ से निकल चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठित तरीके से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसे चाहें तो रोका जा सकता था। अंत में उन्होंने कहा कि अब इस पूरे मामले का निर्णय समाज करेगा और सामूहिक रूप से आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें