फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill: वक्फ बिल पर अशोक गहलोत की चुप्पी सियासी हलकों में बनी चर्चा, जानें क्या सोच रहे राजनीतिक विश्लेषक

Wed, 02 Apr 2025 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Ashok Gehlot: वक्फ संशोधन बिल पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने चुप्पी साध रखी है। गहलोत की चुप्पी पर भी सियासी हलकों में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन बिल को लेकर देश भर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्षी दल इस बिल को लेकर मुखर हो गए हैं। लेकिन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अब तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी चुप्पी को लेकर सियासी हलकों में चर्चा जोरों पर है।

विज्ञापन


राजस्थान में वक्फ संपत्तियों को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं, खासकर कांग्रेस सरकार के दौरान कई बार वक्फ बोर्ड से जुड़े फैसलों को लेकर बहस छिड़ चुकी है। अब जब केंद्र सरकार इस संशोधन बिल को लेकर आगे बढ़ रही है तो कांग्रेस के कई नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। मगर अशोक गहलोत की चुप्पी ने राजनीतिक विश्लेषकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल को लेकर अजमेर में प्रदर्शन, मुस्लिमों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध
विज्ञापन


कई राजनीतिक जानकार मानते हैं कि गहलोत फिलहाल कोई ऐसा बयान नहीं देना चाहते, जिससे उनके समर्थकों के बीच भ्रम की स्थिति बने। वहीं, पार्टी के अंदर भी उनकी चुप्पी को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कुछ नेता मानते हैं कि गहलोत इस मुद्दे पर सोच-समझकर प्रतिक्रिया देंगे, जबकि कुछ इसे उनकी रणनीतिक चुप्पी बता रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  'वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन हड़पने का काम हो रहा था', विधायक बालमुकुंद आचार्य का बयान

क्या है वक्फ संशोधन बिल?

वक्फ संशोधन बिल को लेकर अभी तक कई मतभेद सामने आ चुके हैं। इस बिल के तहत वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और उनके स्वामित्व को लेकर नए प्रावधान जोड़े गए हैं, जिन्हें लेकर कुछ समुदायों में असंतोष देखने को मिल रहा है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस बिल को ‘अल्पसंख्यक विरोधी’ करार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सरकारी दफ्तर से लेकर बाजार तक वक्फ के कब्जे में, जानिए कितनी बेहिसाब संपत्ति का मालिक है बोर्ड

अब सवाल यह है कि क्या अशोक गहलोत आने वाले दिनों में इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगे या उनकी चुप्पी यूं ही बरकरार रहेगी? इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें