फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan ACB News: 33 महीने में 315 गुना बढ़ी संपत्ति, पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर पर ACB में केस दर्ज

Tue, 04 Nov 2025 08:41 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एसीबी ने जयपुर नगर निगम हैरिटेज की पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर और उनके पति सुशील गुर्जर पर आय से 315% अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया। जांच में 1.59 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ। सुशील के बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन भी मिले हैं।

विज्ञापन
मुनेश गुर्जर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किस तरह राजनेता पद पर आने के बाद अकूत संपत्तियां अर्जित कर लेते हैं इसका एक ताजा नमूना देखने को मिला है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर नगर निगम हैरिटेज की पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर और उनके पति सुशील गुर्जर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि मुनेश ने अपने 33 महीने के कार्यकाल में कुल आय से करीब 315 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की।

विज्ञापन

एसीबी की लगभग दो साल की जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि जब मुनेश ने 10 नवंबर 2020 को महापौर का पद संभाला, तब उनके पास करीब 23.84 लाख रुपए की संपत्ति थी। लेकिन 4 अगस्त 2023 तक यह बढ़कर करीब 2.09 करोड़ रुपए हो गई। इस अवधि में उनकी कुल वास्तविक आय (वेतन व ब्याज सहित) 50.57 लाख रुपए और खर्च लगभग 9.54 लाख रुपए था। इस तरह उन्होंने अपनी आय से करीब 1.59 करोड़ रुपए अधिक संपत्ति अर्जित की।
एसीबी के अनुसार, जांच में यह भी पाया गया कि सुशील गुर्जर के नाम से कई बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन हुए हैं। पूर्व में मुनेश गुर्जर पट्टे देने के एवज में रिश्वत लेने के मामले में भी फंस चुकी हैं। अब इस पूरे प्रकरण की आगे की जांच एएसपी संदीप सारस्वत को सौंपी गई है।

यह भी पढें-  राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज; सीकर में पारा लुढ़का, 5 नवंबर तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें