फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: एसीबी ने देर रात आईजी होमगार्ड के खिलाफ दर्ज की FIR, डीआईजी एसीबी रहते हुए ली थी 10 लाख की घूस

Thu, 02 May 2024 08:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: एसीबी ने देर रात आईजी होमगार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले में बात सामने आई है कि इन्होंने डीआईजी एसीबी रहते हुए 10 लाख रुपये की घूस ली हुई थी।

विज्ञापन
एसीबी ने देर रात आईजी होमगार्ड के खिलाफ दर्ज की FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक सप्ताह के भीतर ही एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए IG होमगार्ड के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है। देर रात एसीबी ने 9.50 लाख की घूस लेने के मामले में IG होमगार्ड विष्णुकांत सहित तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही एसीबी ने दूदू कलेक्टर हनुमान मल ढाका के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की थी, लेकिन यह कार्रवाई लीक हो गई। जिसके बाद एसीबी ने मामले से जुड़े अनुसंधान अधिकारी को पद से हटा दिया। वहीं बुधवार देर रात एसीबी ने IG होमगार्ड विष्णुकांत पर भी FIR दर्ज कर ली। विष्णुकांत पर DIG एसीबी रहते हुए परिवादी से 10 लाख रुपए की घूस मांगने का मामला चल रहा था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 ( यथा संशोधित 2018) में आरोपीगंण- विष्णु कांत, तत्कालीन उपमहानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हाल महा निरीक्षक पुलिस गृह रक्षा राजस्थान जयपुर के विरुद्ध (प्राथमिक जांच संख्या 38/2023 ) फिर दर्ज की गई।

एफआईआर जयपुर  एसीबी में दर्ज की गई । शिकायतकर्ता सत्यपाल पारीक ने तीन व्यक्तियो विष्णुकांत, सरदार सिंह और प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह अपराध एक वित्तीय लेनदेन से संबंधित है जिसमें जिसमें से 9.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें