फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Accident: राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

Sat, 28 Sep 2024 12:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Accident: राजधानी जयपुर के वाटिका रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों छात्र-छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के वाटिका रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक और युवती की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब लोहे के सरिये से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना वाटिका रोड पर मीणा चौक के पास की है। मृतक युवती मोना शर्मा, जो बीएड कॉलेज की छात्रा थी, को युवक ओमप्रकाश कॉलेज छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के पहियों से कुचलने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनका भेजा बाहर आ गया।

हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने गुस्से में आकर सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क खून से लाल हो गई थी, और यह दृश्य बेहद हृदय विदारक था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। इस हादसे से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने यातायात सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें