फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Hit and Run Case: आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 10 फीट तक घसीटा, मौत; CCTV वायरल

Sat, 16 Aug 2025 02:36 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में एक तेज रफ्तार कार ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन की जान ले ली। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, कैप्टन ने सड़क पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के दिन राजधानी जयपुर में हिट एंड रन की एक दिल दललाने वाली घटना सामने आई है। इसमें एक तेज रफ्तार कार चालक ने आर्मी के रिटायर्ड कैप्टन नरसा राम जाजड़ा को बुरी तरह से कुचल दिया है। टक्कर के बाद कार ने उन्हें करीब 10 फीट तक घसीटा, जिससे उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक उन्हें सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। टककर लगने के कुछ देर तक आर्मी कैप्टन वहीं तड़पते रहे, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।

विज्ञापन


साइकल से स्टेडियम जा रहे थे कैप्टन
जानकारी के अनुसार, जाजड़ा 15 अगस्त की सुबह साइकिल से चित्रकूट स्टेडियम जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आई बेकाबू कार ने उनहेंं जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो देखकर हर किसी की रूह कांप जा रही है।

ये भी पढ़ें: 
19 साल बाद उफान पर रूपा नदी, वाहन-दुकानें बहीं, घरों में पानी; सुरक्षित जगह भेजे जा रहे लोग

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। कार को जब्त करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें: 'मैंने उन्हें मार दिया', दो बेटियों का गला घोंट जेठानी से बोली मां, शरीर पर चोटों के निशान; आखिर क्यों ली जान?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें