फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रामगढ़ में 15 हजार फीट ऊंचाई पर ले जाना होगा ड्रोन, अनुमति के लिए किरोड़ी डीजीसीए जाएंगे

Sat, 16 Aug 2025 08:59 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर के रामगढ़ बांध में कृत्रिम बारिश लाने के दो प्रयास विफल हो चुके हैं। इसकी वजह थी कि ड्रोन को अधिक ऊंचाई पर उड़ने के लिए सिविल एविएशन की अनुमति नहीं थी। अब किरोड़ी लाल मीणा सिविल एविएशन को पत्र लिखकर अनुमति मांगेंगे।
विज्ञापन
ड्रोन से कृत्रिम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ बांध में कृत्रिम बारिश के लिए ड्रोन को 10 से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर ले जाना होगा। लेकिन इसके लिए सरकार के पास अभी सिविल एविएशन की अनुमति ही नहीं है। इसके चलते हाल में हुए पहले चरण के ट्रायल फेल हो गए। अब कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सिविल एविएशन से इसके लिए अनुमति मांगेंगे।  किरोड़ी लाल ने कहा कि बांध में 10 से 15 हजार फुट ऊंचाई के ड्रोन लाएंगे। इसके लिए सिविल एविएशन की परमिशन लेकर ड्रोन से बारिश करवाएंगे। उन्होंने कहा कि  18 अगस्त को परमिशन के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलूंगा। डॉ.किरोड़ी ने कहा कि सिविल एविएशन के अधिकारियों ने 18 अगस्त का समय दिया है कि वे पर्सनली मिलकर ड्रोन के मामले में बात करेंगे।  गौरतलब है कि पहले दिन रामगढ़ बांध पर ड्रोन से कृत्रिम बारिश का प्रयोग फेल रहा, ड्रोन बादलों तक पहुंच ही नहीं पाया। मौसम विभाग के विज्ञानियों के अनुसार बारिश के बादल कम से कम 2 हजार फीट की हाइट पर होते हैं। जबकि कंपनी के पास अभी 400 फीट तक ड्रोन उड़ाने की ही अनुमति थी। अब 10 से 15 हजार फीट तक ड्रोन उड़ाने की डीजीसीए से अनुमति मिलना बाकी है।  अब अगला ट्रायल इस अनुमति के बाद ही होगा। कंपनी इस बार सार्वजनिक घोषणा किए बिना ट्रायल करेगी ताकि भीड़ नहीं जुटे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें