फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगढ़ में बवाल: किसानों ने 16 गाड़ियां फूंकीं, लाठीचार्ज-आंसू गैस से मचा हड़कंप; कांग्रेस विधायक घायल

Thu, 11 Dec 2025 08:02 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: हनुमानगढ़ में इथेनॉल प्लांट के विरोध में किसानों और पुलिस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर्स से फैक्टरी की दीवार तोड़ दी। मौके पर कई गाड़ियां जला दी गईं। पुलिस के लाठीचार्ज में कांग्रेस विधायक भी घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
हनुमानगढ़ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा गांव में बुधवार शाम को अनाज आधारित इथेनॉल फैक्टरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों किसानों और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन फैक्ट्री की चारदीवारी तोड़ दी। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। हंगामा इतना बढ़ा कि किसानों ने पुलिस और प्रशासन की करीब 16 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक अभिमन्यू पूनिया भी लाठीचार्ज में घायल हो गए। उन्हें हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन



क्या है पूरा मामला?
चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राठीखेड़ा में 40 मेगावाट का अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट लगा रही है। कंपनी का दावा है कि यह प्लांट केंद्र सरकार के इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम को सपोर्ट करेगा। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि 2022 से कंपनी का एनवायरनमेंट क्लियरेंस (EC) का आवेदन अभी तक पेंडिंग पड़ा है। बिना पर्यावरण मंजूरी के निर्माण कार्य जारी होने से इलाके के किसान लंबे समय से विरोध कर रहे थे। बुधवार दोपहर किसानों ने टिब्बी एसडीएम ऑफिस के सामने बड़ी सभा की। शाम करीब 4 बजे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर फैक्टरी साइट की ओर कूच कर गए। देखते-देखते दीवार तोड़ दी गई और पुलिस से झड़प शुरू हो गई।

पढे़ं: 'अमेरिका की टीम भारत में, बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट पर हो रही बात'; पीयूष गोयल
विज्ञापन


श्रीगंगानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुन्नर राठीखेड़ा कूच करेंगे
घटना के बाद श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व करणपुर विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर ने हजारों कार्यकर्ताओं को राठीखेड़ा कूच करने का एलान कर दिया है। कुन्नर ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई चाहे सड़क पर हो या विधानसभा में, कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने राठीखेड़ा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आव्हान किया है।

प्रशासन अलर्ट, इंटरनेट बंद
बवाल के बाद टिब्बी कस्बे व आसपास के गांवों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है। इलाके में धारा 144 लागू है। सभी स्कूल-कॉलेज और दुकानें बंद हैं। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक कंपनी को पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलती और स्थानीय लोगों की सहमति नहीं मिलती, वे फैक्टरी नहीं बनने देंगे। दूसरी तरफ कंपनी के डायरेक्टर जतिंदर अरोड़ा और रॉबिन जिंदल का कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है।

किसने क्या कहा?
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पुलिस के बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति इतनी नफरत क्यों रखती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हनुमानगढ़ के टिब्बी में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस के बल प्रयोग की कड़ी निंदा करता हूं। 

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने घायल विधायक अभिमन्यु पूनिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि हम किसानों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई में उनका साथ देते रहेंगे।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर आंदोलन को लाठी के दम पर दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार कॉरपोरेट दबाव में काम कर रही है और विकास व पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की जिम्मेदारी से भाग रही है।
विज्ञापन


घायल विधायक अभिमन्यु पूनिया ने अस्पताल से संदेश भेजा कि वह सकुशल हैं और इसे किसानों के हक के खिलाफ 'षड्यंत्रपूर्ण हमला' बताया। उन्होंने कहा कि धमकी से उनकी शांतिपूर्ण लड़ाई नहीं रुकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें