फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: उपचुनाव की घोषणा से ठीक पहले 40 प्रिंसिपल के तबादले; अकेले दौसा के 35…देखें पूरी लिस्ट

Tue, 15 Oct 2024 01:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: राजस्थान में उपचुनाव की तारीख के ऐलान महज कुछ घंटे पहले भजनलाल सरकार ने उपचुनाव वाली सीट दौसा से बड़ी संख्या में प्रिंसिपल के ट्रांसफर बॉर्डर वाले जिले बांसवाड़ा और बाड़मेर में कर दिये हैं।
विज्ञापन
प्रिंसिपल के तबादले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आज जब उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने वाला है, उससे ठीक पहले  दौसा से बड़ी संख्या में प्रिंसिपल को बांसवाड़ा और बाड़मेर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी 40 प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए गए हैं।

विज्ञापन



इनमें से 35 दौसा से हैं। ऐसे में इन तबादलों को सीधे उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। काबिलेगौर यह भी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दौसा सीट पर पार्टी की स्थिति बहुत मजबूत नहीं दिख रही थी और उस समय बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सार्वजनिक तौर पर कुछ सरकारी कर्मचारियों को चेताया भी था कि दौसा में सरकारी कर्मचारी जो कर रहे हैं उसके लिए उन्हें बोरिया बिस्तर बांध कर तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में इस लिस्ट को उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिन प्रिंसिपल के ट्रांसफर किए गए है उनमे अधिकांश एसटी कम्युनिटी से हैं। ऐसे में ये तबादले चुनावी मुद्दा भी बन सकते हैं।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें