फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkar Ke 2 Sal: 333 स्टार्टअप्स को 10.79 करोड़ की फंडिंग, CM आज दिखाएंगे 50 विकास रथों को हरी झंडी

Fri, 12 Dec 2025 07:38 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Sarkar Ke 2 Sal: राजस्थान में नवाचार दिवस पर 333 स्टार्टअप्स को 10.79 करोड़ की फंडिंग मिलेगी। CM 50 विकास रथों को रवाना करेंगे, जो हर विधानसभा में योजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राजस्थान भजनलाल शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार, 12 दिसंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में ‘नवाचार दिवस–स्टार्टअप्स कॉन्क्लेव’ होगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में 333 चयनित स्टार्टअप्स को कुल 10.79 करोड़ रुपये की फंडिंग प्रदान करेंगे। कॉन्क्लेव में स्टार्टअप्स की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा उद्यमी अपने नवाचार आधारित उत्पाद और सेवाएं प्रस्तुत करेंगे। सफल स्टार्टअप फाउंडर अपने अनुभव साझा करेंगे और राजस्थान डिजिफेस्ट हैकाथॉन की शुरुआत भी इसी अवसर पर होगी। कार्यक्रम में आईटी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ भी शामिल होंगे।

आईस्टार्ट से मजबूत हुआ स्टार्टअप इकोसिस्टम

मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दो वर्षों में आईस्टार्ट के माध्यम से बड़ी संख्या में स्टार्टअप्स को मेंटरिंग और फंडिंग दी गई, जिससे राजस्थान देश के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है। नवाचार दिवस युवाओं में नई ऊर्जा जगाने और यह संदेश देने का माध्यम बनेगा कि राजस्थान अब नवाचार और स्टार्टअप्स का प्रमुख केंद्र है।

विज्ञापन


यह भी पढें- Fake Traffic Challan: फर्जी ट्रैफिक चालान से सावधान ! आपके साथ हो सकता है सायबर फ्रॉड, जानिए कैसे बचें

मुख्यमंत्री 50 विकास रथों को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान से 50 विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनके माध्यम से प्रत्येक विधानसभा में राज्य सरकार की योजनाओं, दो वर्षों की विकास उपलब्धियों तथा नीतिगत सुधारों की जानकारी ऑडियो-वीडियो माध्यमों से आमजन तक पहुंचाई जाएगी।  इस दौरान राज्य सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल, क्रियान्वित योजनाओं, प्रमुख उपलब्धियों तथा विकास की दिशा में उठाए गए सार्थक कदमों, राज्य में आधारभूत संरचना, विकास, सामाजिक सुरक्षा तंत्र, शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, कृषि उन्नयन, औद्योगिक प्रगति तथा सुशासन से जुड़े महत्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें