फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने 26 युवक-युवतियों को पकड़ा

Tue, 20 Oct 2026 05:14 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के राजापार्क स्थित 'नाइंस बींस' कैफे पर पुलिस की सीएसटी टीम ने देर रात छापा मारकर 26 युवक-युवतियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, कैफे की आड़ में हुक्का-बार चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान 20 हुक्के, 60 पाइप और फ्लेवर तंबाकू के डिब्बे जब्त किए गए।
विज्ञापन
राजापार्क में कैफे की आड़ में हुक्का बार!
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर पुलिस की विशेष सीएसटी टीम ने सोमवार देर रात आदर्श नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक कैफे पर अचानक दबिश देकर 26 युवक-युवतियों को पकड़ा। यह कार्रवाई राजपार्क स्थित 'नाइंस बींस' कैफे में की गई, जहां कैफे की आड़ में हुक्का-बार चलाया जा रहा था। जयपुर पुलिस के विशेष आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देश पर सीएसटी टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में हुक्का-बार चलाकर युवाओं को नशा परोसा जा रहा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद सीएसटी टीम ने देर रात कैफे में दबिश दी। पुलिस की टीम जब अंदर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में युवा हुक्का पीकर नशा करते हुए पाए गए।

भारी मात्रा में नशीला सामान जब्त
पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से हुक्का पीते मिले युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर नशा करते मिले 26 युवक-युवतियों को पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस टीम ने हुक्का-बार से 20 हुक्के, 60 पाइप और दर्जनों फ्लेवर तंबाकू के डिब्बों को जब्त किया है।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान मौके से हुक्के के कई उपकरण और विभिन्न स्वादों वाली तंबाकू की सामग्रियां भी बरामद की गईं। पुलिस ने परिसर से मिले सभी सामान की सूची बनाकर उन्हें अपने पास रख लिया और आदर्श नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

कैफे प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज
आदर्श नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कैफे प्रबंधक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने कैफे प्रबंधक विक्रम सिंह के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- सिरोही: स्टेट हाईवे पर देर रात दो बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही हुई मौत; एक गंभीर घायल
विज्ञापन


आरोपी प्रबंधक विक्रम सिंह आदर्श नगर के राजपार्क क्षेत्र का ही निवासी है। आदर्श नगर थाना पुलिस अब आरोपी प्रबंधक के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है और इस अवैध गतिविधि से जुड़ी अन्य जानकारियों को जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें