फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दो साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, पहचान छिपाकर जयपुर में परिवार के साथ रह रहा था आरोपी

Wed, 11 Nov 2026 06:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश अंबेडकर उर्फ मोडा (29) को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा का रहने वाला आरोपी जयपुर में परिवार के साथ पहचान छिपाकर रह रहा था।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे वांटेड इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर जयपुर में ही परिवार के साथ रह रहा था। दिवाली पर वांछित बदमाशों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने मंगलवार रात दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अंबेडकर उर्फ मोडा (29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षिराज ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलग-अलग पुलिस थानों में उसके खिलाफ 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल मानसरोवर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

वाहन चोरी के मामले में हुआ था फरार

यह मामला 18 अप्रैल 2025 को भारत माता सर्किल से टाटा एस वाहन चोरी होने से जुड़ा है। इस संबंध में मानसरोवर थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके आधार पर वाहन चोरी में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

साथी पकड़ा गया, अंबेडकर भागने में रहा सफल

पुलिस ने जांच के दौरान रूट चार्ट तैयार कर वाहन चोरी के मामले में शामिल आरोपी अमरचंद उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया था। उस समय उसका साथी अंबेडकर उर्फ मोडा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने अमरचंद उर्फ अंकित के कब्जे से चोरी किया गया टाटा एस वाहन भी बरामद कर लिया था। इसके बाद से अंबेडकर उर्फ मोडा पुलिस की पकड़ से बाहर था। अब दिवाली के मौके पर वांछित बदमाशों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें