फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नरैना पेट्रोल पंप हत्या कांड; 24 घंटे में दोनों हत्यारे गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और थार गाड़ी बरामद

Fri, 13 Jun 2025 12:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर ग्रामीण जिले के नरैना थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप सैल्समेन शैतान गुर्जर की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की। बिना नंबर की थार गाड़ी से आए आरोपियों ने पहले गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाई और फिर पेट्रोल के पैसे मांगने पर सैल्समेन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
जयपुर ग्रामीण जिले के नरैना थाना क्षेत्र में स्थित शाकम्भरी किसान सेवा केंद्र (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप) पर सैल्समेन की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा जयपुर ग्रामीण एसपी आनंद शर्मा ने किया।

सैल्समेन से पैसे मांगने पर विवाद, सिर में गोली मारकर हत्या
सोमवार रात मरवा गांव के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के भुगतान को लेकर हुए विवाद में सैल्समेन शैतान गुर्जर (निवासी मोरडी खुर्द) को गोली मार दी गई। गोली सैल्समेन के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन


पहले गांव में फायरिंग, फिर हत्या
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने हत्या से कुछ देर पहले पानवा कलां गांव में एक घर पर फायरिंग कर धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी बिना नंबर की थार गाड़ी से शाकम्भरी किसान सेवा केंद्र पहुंचे और वहां सैल्समेन से विवाद कर गोली मार दी।

यह भी पढ़ें: परिवार ने लंदन जाने विदा किया, दुनिया से चली गई खुशबू; शादी के बाद पहली बार जा रही थी पति के पास
विज्ञापन


पुलिस का चाक चौबंद नेटवर्क लाया रंग
जयपुर ग्रामीण पुलिस की कई विशेष टीमों ने नरैना, सांभर, फुलेरा, रेनवाल, मौजमाबाद और रूपनगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से सघन तलाशी अभियान चलाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल जाट (निवासी आदरवा) और शैतान जाट (निवासी पानवा कलां) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल और बिना नंबर की काली थार गाड़ी भी जब्त की गई है।

सीसीटीवी नहीं, फिर भी फंसे आरोपी
घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मजबूत सूचना तंत्र के जरिए आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या और फायरिंग के मामलों में अलग अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें