फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने का बिजली बिल 55 करोड़ रुपए!

Fri, 13 Sep 2013 03:49 PM IST
जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में एक बिजली उपभोक्ता को बिल जमा करवाने की नियत तिथि से दो दिन पहले 54.94 करोड़ रुपए का बिल हाथ में आते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


जयपुर डिस्काम ने शहर के एक व्यक्ति पोखरमल को 54.94 करोड़ रुपए बिजली का बिल भेज दिया है। यह राशि जयपुर शहर के कुल बिजली बिल के एक तिहाई हिस्से के बराबर है। आमतौर पर 12 से 18 हजार का बिल चुकाने वाले पोखरमल की यह बिल देखकर आंखे फटी रह गई।

पोखरमल जो एक वर्कशाप के मालिक है, का कहना है कि एक बार तो यह राशि देखकर मेरे होश उड़ गए। जब मैंने डिस्काम अधिकारियों से बात की तो उन्होंने मामले की तह में जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद मुझे बताया गया कि बिल राशि को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर डिस्काम के अधीक्षण अभियंता नवीन अरोड़ा ने बताया कि या तो यह टाईपिंग में गलती हुई है या फिर कम्प्यूटर से संबंधित गलती है। इस राशि को सही कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें