फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर के सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में लगी आग, 20 मिनट में काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Tue, 22 Sep 2026 04:23 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने 20 मिनट में आग पर काबू पाया, जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
सिग्नेचर एलिट मॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:15 बजे मॉल के बेसमेंट में लगे पैनल से आग और धुआं उठने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर मॉल की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।
आग की जानकारी मिलते ही मॉल में काम कर रहे कर्मचारी सतर्क हो गए और बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों को बाहर निकालने लगे। इस दौरान बेसमेंट में काफी धुआं भर गया।
विज्ञापन


यह भी पढें- तिजारा में एक-एक वोट पर टिकी थी सभापति की कुर्सी: कांग्रेस के रामावतार सैनी दो वोट से जीते, देर रात आया नतीजा

दो दमकल वाहनों ने 20 मिनट में बुझाई आग

दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

विज्ञापन

घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाए जाने के बाद मॉल में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें