फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में दर्दनाक हादसा, तेज गति कार ने सात पैदल श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, तीन की मौत

Sun, 18 Aug 2019 03:17 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज गति कार ने रामदेवरा जा रहे सात पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी जिनमें से तीन महिला श्रद्धालुओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


थाना अधिकारी प्रेमाराम ने रविवार को बताया कि ब्यावर- अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालपुरा घाटा के पास एक तेज गति से जा रही कार ने रामदेवरा जा रहे सात पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी जिससे सुगरी मेहरात (40), पूजा रावत (18) और पताशी मेहरात (58) की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि सुल्तान, गन्नी, काजन और पार्वती घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से फरार हुए कार चालक देवकरण (65) को दो किलोमीटर दूर गिरफ्तार किया गया। उस पर आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें