राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक टोल प्लाजा पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर नौ लाख रुपये लूट लिए। इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मांडलगढ़ पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात लगभग दो दर्जन लोगों ने खचरोल स्थित टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की। हथियारों के साथ-साथ लाठियों व सरियों से लैस इन लोगों ने वहां से लगभग नौ लाख रुपये लूट लिए। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया।
पुलिस के अनुसार टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने दो हमलावरों की पहचान अशोक खंडेलवाल व महेश खंडेलवाल के रूप में की है। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।