फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 3,840 होममेड चॉकलेट सीज

Mon, 26 Oct 2026 05:00 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयों और चॉकलेट के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। विद्याधर नगर स्थित ड्राई फ्रूट्स हाउस से बिना अनिवार्य लेबलिंग के बिक्री के लिए रखी गईं 3,840 होममेड चॉकलेट सीज की गईं। 
विज्ञापन
होममेड चॉकलेट सीज करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट रोकने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जयपुर में ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयों और चॉकलेट के प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विद्याधर नगर स्थित ड्राई फ्रूट्स हाउस पर छापा मारकर बिना अनिवार्य लेबलिंग के बिक्री के लिए रखी गई विभिन्न फ्लेवर की 3,840 होममेड चॉकलेट सीज कीं। इसके साथ ही टीम ने 51 पैकेट इम्पोर्टेड चॉकलेट और अंजीर व खजूर से बनी मिठाइयों के 70 पैकेट भी जब्त किए।
विज्ञापन


दूषित सामग्री नष्ट और नमूनों की जांच
निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके पर फफूंद लगे करीब दो किलोग्राम सूखे नारियल को नष्ट करवा दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। खाद्य सुरक्षा टीम ने नॉटी नट्स से टाइनी मिनी सौंफ का नमूना लिया। इसके अतिरिक्त विद्याधर नगर स्थित गणपति पैराडाइज के कामदार ड्राई फ्रूट्स से बादाम कतरन का नमूना लिया। वैशाली नगर स्थित महेश्वरी टी कॉर्पोरेशन सहित अन्य ड्राई फ्रूट प्रतिष्ठानों से भी अधिकारियों ने बादाम कतरन और मुनक्का के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे।

यह भी पढ़ें: जयपुर: नगर निगम की उद्यान शाखा का कारनामा; 35 कार्यक्रमों में पहना दी 17 लाख की फूल-मालाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद के समय जांचें जरूरी विवरण
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से त्योहारों के दौरान ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयां और चॉकलेट खरीदते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे पैकेट पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि, सामग्री का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारियां ध्यान से जांचकर ही खरीद करें। अभिहित अधिकारी डॉ. रवि शेखावत के अनुसार त्योहार के इस पूरे सीजन में खाद्य सुरक्षा टीम सघन निरीक्षण, नमूनीकरण और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें