फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: डांगावास हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सभी 40 आरोपियों के बरी होने पर भीम आर्मी ने उठाए सवाल, धरना दिया

Fri, 21 Aug 2026 08:19 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

करीब 11 साल पुराने डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने से नाराज दलित संगठनों का विरोध अब और मुखर होने लगा है। आज जयपुर में धरने का नेतृत्व करते हुए भीम आर्मी प्रमुख ने सीबीआई जांच और अभियोजन की भूमिका पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करती भीम आर्मी और प्रमुख चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के डांगावास हत्याकांड के सभी 40 आरोपियों के कोर्ट से बरी होने के विरोध में आज जयपुर के शहीद स्मारक पर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की ओर से धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने किया।

विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि डांगावास हत्याकांड में सरकार और जांच एजेंसियों की ओर से मामले की पैरवी और जांच को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई। उन्होंने कहा कि यदि जांच और अभियोजन पक्ष मजबूती से अपना पक्ष रखता, तो पीड़ित परिवारों को इस तरह न्याय के लिए सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से लाभ लेने वालों पर सख्ती, परिवहन विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन


उन्होंने सीबीआई की जांच और अदालत में रखे गए पक्ष पर भी सवाल उठाए। आजाद ने कहा कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी होने के बावजूद सीबीआई की ओर से मामले में प्रभावी तरीके से पक्ष नहीं रखा गया, जिसके चलते आरोपी दोषमुक्त हो गए। उन्होंने ऐलान किया कि इस न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए डांगावास से जयपुर तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 14 मई 2015 को नागौर के डांगावास में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हुई थी, जिनमें पांच दलित थे। करीब 11 साल तक चले मुकदमे के बाद मेड़ता की विशेष एससी-एसटी अदालत ने 5 अगस्त 2026 को सभी 40 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्य पेश नहीं किए जाने को फैसले का आधार बनाया। फैसले के बाद अब पीड़ित परिवारों और विभिन्न दलित संगठनों की ओर से मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें