फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर 9.50 रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर

Sun, 01 Nov 2026 11:36 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पेट्रोलियम कंपनियों ने जयपुर में 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़ाकर 2847 रुपये कर दी है। नई दरें एक नवंबर से लागू हैं। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पहले की तरह 945.50 रुपये में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
जयपुर में 2026 में व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने लिक्विड पेट्रोलियम गैस(एलपीजी) की दरों की समीक्षा करने के बाद वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा किया है। देर रात से लागू हुईं नई दरों के तहत कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस फैसले के बाद जयपुर में आज से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर 2837.50 रुपये के बजाय अब 2847 रुपये में मिलेगा। हालांकि, कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम पूरी तरह स्थिर रखे हैं।
विज्ञापन


घरेलू सिलिंडर के दाम रहे स्थिर
राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए हैं और इसकी नई दर सूची जारी कर दी है। नई रेट लिस्ट के मुताबिक घरेलू उपयोग के सिलिंडर की कीमतों में कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इस कारण घरेलू सिलिंडर आज भी बाजार में पुरानी दर यानी 945.50 रुपये में ही मिलेगा।

ये भी पढ़ें- दिवाली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 3,133 किलो सरसों का तेल और 209 किलो घी जब्त
विज्ञापन


हालिया महीनों में कीमतों की स्थिति
कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में पिछले कुछ महीनों के दौरान लगातार बदलाव देखा गया है। पिछले महीने अक्तूबर में भी कंपनियों ने वाणिज्यिक सिलिंडर पर 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले सितंबर में भी कंपनियों द्वारा 10 रुपये की वृद्धि की गई थी। इसके विपरीत अगस्त महीने में कंपनियों ने सिलिंडर के दाम में 192 रुपये और जुलाई में 183.50 रुपये की बड़ी कमी की थी।
विज्ञापन


इस साल आठ बार बढ़ोतरी
इस साल वाणिज्यिक सिलिंडर पर कंपनियों ने अब तक सात बार से ज्यादा बार कीमतों में बढ़ोतरी की है। जनवरी महीने में कंपनियों ने 111 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए थे। इसके बाद फरवरी में 49.50 रुपये, मार्च में 141.50 रुपये, अप्रैल में 195 रुपये, मई में 993 रुपये और जून में 42 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें