फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: वसुंधरा राजे बोलीं- जयपुर बम ब्लास्ट के पीड़ित सुप्रीम कोर्ट चले गए, लेकिन सरकार नहीं जा पाई

Sat, 15 Apr 2023 07:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर सीरियल बम धमाकों की सियासी गूंज भरतपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बूथ सम्मेलन में सुनाई दी। शाह ने कहा तब वसुंधरा राजे की बीजेपी सरकार ने ब्लास्ट के आरोपियों को जेल में डाला था और उन्हें फांसी की सजा हुई, लेकिन गहलोत सरकार ने हाईकोर्ट की अपील में ठीक से आर्गुमेंट नहीं किया इसलिए वह बरी हो गए।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भरतपुर में बीजेपी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे की तारीफ करते हुए कहा कि गुजरात में भी बम ब्लास्ट हुए,जयपुर में भी बम ब्लास्ट हुए। यहां वसुन्धरा जी की सरकार थी।जिसने ब्लास्ट के सब आरोपियों पकड़ कर जेल में डाला, इसलिये सबको फांसी की सजा हुई। गुजरात में भी फांसी हुई। यहां राजस्थान में हाई कोर्ट में अपील हुई। वोट प्राप्त करने के लिए गहलोत सरकार ने ढंग से आरग्यूमेंट नहीं किए।इसलिए सारे आरोपी बरी हो गए।

विज्ञापन


जयपुर बम ब्लास्ट पीड़ित तो सुप्रीम कोर्ट चले गए, लेकिन सरकार नहीं 
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी गहलोत सरकार को टारगेट पर लेते हुए कहा- जयपुर बम ब्लास्ट प्रकरण में कांग्रेस सरकार ने जानबूझ कर सही पैरवी नहीं की , 80 लोगों की जान लेने वाले सभी आतंकी हाईकोर्ट से बरी हो गये।पीड़ित तो सुप्रीम कोर्ट चले गए, लेकिन सरकार नहीं। अब समय आ गया हर मतदाता को बतायें कि एक तरफ़ मोदी जी की सरकार है,जो देश को उन्नति के मार्ग पर ले जा रही है और दूसरी तरफ़ राजस्थान में गहलोत सरकार है, जो लोगों को खून के आंसू पिला रही है। राजे बोलीं- उदयपुर में कन्हैया की गला काट कर हत्या की गई। उदयपुर के लोपड़ा में एक 8 साल की आदिवासी बच्ची के साथ कुकर्म कर उसके 10 टुकड़े किए। ये इस सरकार में हुआ है।

कृष्ण की पवित्र भूमि पर संकल्प लें कंस रूपी कांग्रेस साकार को उखाड़ेंगे 
पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने भरतपुर के बूथ सम्मेलन में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक (सीएम गहलोत) कुर्सी नहीं छोड़ने की जिद पर है, तो दूसरा (सचिन पायलट) कुर्सी पाने की जिद में है। दोनों की ज़िद में राजस्थान पिस रहा है। इसलिए सब मिल कर कृष्ण की इस पवित्र भूमि पर संकल्प लें कि कंस रूपी कांग्रेस साकार को उखाड़ कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन


गहलोत की दृढ़ इच्छा शक्ति की कमी से ERCP लाइफलाइन अटकी 
वसुंधरा राजे ने कहा-हमारी पिछली भाजपा सरकार ने 13 ज़िलों के लिए ईआरसीपी का काम शुरू किया, लेकिन गहलोत की दृढ़ इच्छा शक्ति की कमी के कारण इन जिलों की लाइफ लाइन अटक गई। गहलोत ने 2008 और 2018 में जोड़- तोड़ की सरकार बनाई, जो आज भी अल्पमत में है। उनकी पार्टी के विधायक और उनके मंत्री उनके खिलाफ हैं। गहलोत सरकार ने ऊंचाइयां तो नापी है,लेकिन विकास में नहीं, महिला अत्याचार,दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और साम्प्रदायिक उन्माद में नापी है। करौली के दंगों का खौफ आज भी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें