फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कोरोना योद्धाओं की मदद करेंगे रोबोट, मास्क न पहनने वालों की कर सकता है पहचान

Sat, 16 May 2020 08:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  • जयपुर की एक कंपनी ने कोरोना योद्धाओं की मदद के लिए एक रोबोट बनाया है।
  • ये रोबोट थर्मल स्क्रीनिंग कर सकता है।
  • रोबोट मास्क न पहनने वाले लोगों की भी पहचान कर सकता है।
विज्ञापन
जयपुर की कंपनी ने कोरोना योद्धाओं की मदद के लिए रोबोट बनाए हैं - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। संकट के इस समय में राजस्थान से अच्छी खबर आई है। जयपुर स्थित कंपनी क्लब फर्स्ट ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो इस समय काफी मददगार हो सकता है। ये रोबोट न केवल थर्मल स्क्रीनिंग कर सकता है बल्कि ऐसे लोगों की भी पहचान कर सकता है जो मास्क नहीं पहनते हैं।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जयपुर स्थित कंपनी क्लब फर्स्ट ने देश में जारी कोविड-19 महामारी के बीच कोरोना योद्धाओं (स्वास्थ्यकर्मियों) की मदद के लिए एक रोबोट बनाया है। कंपनी के एमडी भुवनेश मिश्रा ने कहा, 'रोबोट थर्मल स्क्रीनिंग कर सकता है। यदि कोई व्यक्ति मास्क नहीं पहनता है तो यह उसकी भी पहचान कर सकता है।'


दरअसल, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना आवश्यक है। यही कारण है कि सरकारें इनका पालन करने पर लगातार जोर दे रही हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए शरीर का तापमान मापा जाता है और इसके लक्षणों की पहचान की जाती है। रोबोट की वजह से ये काम और भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

 

भारत की बात करें तो कोरोना मरीजों के मामले में शुक्रवार को चीन को पीछे छोड़ दिया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आ रहे आंकड़े के अनुसार देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 85,000 को पार कर गई और जो कि चीन में वर्तमान मरीजों की संख्या से अधिक है, जहां अब तक कुल 82,933 मामले सामने आए हैं।

चीन का वुहान शहर, जहां से यह महामारी उत्पन्न हुई थी वहां कुछ नए मामले आए हैं। इसके बावजूद भारत संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में आगे निकल गया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चीन में 4,633 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी जबकि 78,000 से अधिक लोग संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें