फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, क्लब का मैनेजर गिरफ्तार; ये सब किया गया जब्त

Sun, 19 Jul 2026 09:57 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बजाज नगर थाना पुलिस ने नियो बार क्लब पर छापा मारकर मैनेजर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से हुक्के, चिलम, पाइप और फ्लेवर पैकेट सहित अन्य सामान जब्त किया।
विज्ञापन
मैनेजर को किया गया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बजाज नगर थाना पुलिस ने नियो बार क्लब पर छापा मारकर उसके मैनेजर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच हुक्के, पांच चिलम, पांच पाइप, एक चिमटा और तीन खुले फ्लेवर पैकेट जब्त किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा (IPS) ने बताया कि जिले में अवैध हुक्का बार संचालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारसमल जैन और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में बजाज नगर थाना प्रभारी रामधन डोभाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: एक हफ्ते में तीन बार सांप ने डसा, फिर भी बच गई महिला की जान! डॉक्टर भी रह गए हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान बार क्लब के मैनेजर अरुण बर्मन (23) निवासी सुशीलपुरा, सोडाला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ राजस्थान संशोधन अधिनियम, 2019 की धारा 4(क)/21(क) के तहत बजाज नगर थाने में मामला संख्या 306/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हुक्का बार का संचालन कब से किया जा रहा था?  इसमें अन्य कौन-कौन का शामिल था? ये जानकारी पता की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें