फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता इरफान खान को सिगरेट पीना पड़ा भारी

Thu, 09 Oct 2014 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता इरफान खान और भेजा फ्राई फेम विनय पाठक को जयपुर में शूटिंग के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र में सिगरेट पीना भारी पड़ गया।
विज्ञापन


यह मामला बृहस्पतिवार को अदालत में पहुंच गया, अब मामले की सुनवाई 13 अक्तूबर को होगी। जानकारी के मुताबिक इरफान और विनय ने रवींद्र मंच परिसर में ‘हर घर कुछ कहता है’ कार्यक्रम की शूटिंग करने के दौरान सिगरेट पीकर धूम्रपान कानून तोड़ा।

दोनों के सिगरेट पीने का मामला जोर पकड़ गया और जयपुर के परिवादी आनंद सिंह ने अदालत में इस्तगासा दायर कर दिया है। परिवाद में रवींद्र मंच के निदेशक को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि करीब सवा साल पहले भी इरफान ने जयपुर एयरपोर्ट पर सिगरेट पी थी और यह मामला भी काफी जोर पकड़ा था। इस मामले में भी परिवादी आनंद सिंह थे। उस मामले में इरफान पर अदालत ने जुर्माना भी लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें