फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर शॉपिंग फेस्टविल: दो दिन में 250 करोड़ की खरीद

Wed, 17 Oct 2012 05:48 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नवरात्र से दिवाली तक बाजारों में शॉपिंग की धूम रहने वाली है। राजधानी में जयपुर शॉपिंग फेस्टविल नवरात्र के साथ ही शुरू हो गया है। इसके साथ ही बाजार भी ग्राहकों को लुभाने की तैयारी में हैं। नए-नए ऑफर्स और स्कीम्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ ग्राहक भी खरीददारी की पूरी तैयारी में हैं।
विज्ञापन


कंपनियों की ओर से ऑफर न दिए जाने पर भी व्यापारी अपनी तरफ से ग्राहकों को ऑफर दे रहे हैं। कोई गिफ्ट वाउचर दे रहा है तो कोई गिफ्ट कूपन, कोई कंज्यूमर होम एप्लाइंसेज देकर ग्राहकों को आकर्षित करने में लगा है। अब तक करीब 250 करोड़ का कारोबार हो चुका है। अनुमान के अनुसार एक महीने चलने वाले इस शॉपिंग फेस्टिवल में हर रोज 150 से 200 करोड़ रूपए तक की खरीद होगी।

माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा बिक्री कंज्यूमर होम एप्लाइंसेज, किचन एसेसरीज, ज्वेलरी, और ऑटोमोबाइल में देखने को मिल रही है। इस सीजन में ड्राइ फ्रूट्स से लेकर मिठाइयों आदि खाद्य पदार्थों में करोड़ों रूपए खर्च किए जाएंगे। कारोबारियों का कहना है कि विदेशों में भी शॉपिंग फेस्टिवल में जयपुर का खासा नाम प्रचारित होने से सैलानी भी खरीद को आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें