राजस्थान के जयपुर शहर के थाने में पुलिस वालों ने ऐसी दरिंदगी की है कि लोगों को रोंगटे खड़े हो जाएं।
जयपुर के फागी थाने में बुरी तरह से पीटने के बाद एक पूर्व सरपंच को पेशाब पिला दिया गया। इसके बाद भी पुलिस की अमानवीयता का सिलसिला जारी रहा।
अपनी यह पीड़ा बताने के लिए पीड़ित, दौसा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के निवास पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों के असभ्य आचरण को बयां करते हुए फफक पड़ा।
पीड़ित ने कहा "पूर्व सरपंच बिशन सिंह राजावत का फोन आया कि तुरंत थाने पहुंचो। जब मैं थाने की ओर गया तो बिशनसिंह घायल अवस्था में तिराहे पर मिले। मैंने उनसे घटना के बारे में पूछा और जयपुर ग्रामीण एसपी को रात 11 बजे फोन किया। एसपी ने सीओ व जयपुर से एक अधिकारी भेजने की बात कही।"
इतने में हाथों में लाठियां लिए हुए फागी थाने के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और यह कहते हुए हमला कर दिया कि इसका यहीं एनकाउंटर कर दो।
पीड़ित पूर्व सरपंच ने बताया कि ने बताया कि थाने में मुझे पेशाब पिलाया और जेल में बंद कर दिया। रात करीब एक बजे ग्रामीणों को इस घटना की भनक लगी।
ग्रामीणों ने थाने में आकर दोनों को बाहर निकालने का आग्रह किया। थाने के सारे स्टाफ ने शराब पी रखी थी। पीड़ित ने बताया कि पुलिसकर्मियों के आगे बार-बार गिड़गिड़ाने पर भी उन्होंने रहम नहीं किया और जबरन पेशाब पिला दिया।