फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में 24 से महंगाई राहत कैंप होंगे शुरू, प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियान भी चलाया जाएगा

Thu, 20 Apr 2023 03:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान सरकार आम जनता को महंगाई से निजात दिलाने के लिए राहत कैंप लगाने जा रही है। दौसा में ये कैंप 24 अप्रैल से लगाए जाएंगे। साथ ही प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप की शुरुआत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार प्रदेश में महंगाई राहत कैंप लगाने जा रही है। दौसा जिला कलेक्टर कमल चौधरी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर ग्रामीण जनता की समस्याओं के मौके पर निराकरण करने के उद्देश्य से 24 अप्रैल से 30 जून तक ग्राम पंचायत स्तर पर महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग अभियान और प्रशासन शहरों के संग अभियान का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों में निस्तारण से बचे मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। 

विज्ञापन


कलेक्टर चौधरी ने बताया कि शिविरों के सफल संचालन और क्रियान्वयन के लिए जिले के प्रत्येक उपखंड क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी और शिविरों के  आयोजन के लिए शिविर प्रभारी, सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। उपखंड क्षेत्र दौसा के लिए उपखंड अधिकारी दौसा को नोडल अधिकारी और शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदार दौसा , विकास अधिकारी पंचायत समिति दौसा को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह अन्य अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है। अभियान की प्रगति रिपोर्ट रोजना ई-पंचायत पोर्टल पर अपलोड की  जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें