अजमेर में 62 वर्षीय दर्जी रेखराज ठाडा के नाम 974 करोड़ रुपये का आयकर बकाया सामने आया है। परिवार का दावा है कि पैन कार्ड और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनियां बनाई गईं। आयकर विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
एक साधारण दर्जी के नाम पर बिना किसी कारोबार के 974 करोड़ रुपये का आयकर बकाया निकलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आयकर विभाग के नोटिस के अनुसार, दर्जी के पैन कार्ड का कथित रूप से दुरुपयोग कर अज्ञात लोगों ने बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन किए। करोड़ों रुपये का कारोबार नहीं होने के बावजूद विभाग की ओर से इतनी बड़ी राशि का कर दायित्व तय किया गया है।
आयकर विभाग के अनुसार, रेखराज के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर कथित तौर पर फर्जी व्यावसायिक संस्थाएं बनाई गईं। इन कंपनियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन किए गए। विभाग की मूल्यांकन रिपोर्ट में इन लेनदेन के आधार पर 974 करोड़ रुपये का कर दायित्व सामने आया है। परिवार का आरोप है कि रेखराज के पहचान संबंधी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते और कंपनियां संचालित की गईं। आशंका है कि अलग-अलग कामों के लिए दिए गए पहचान पत्र और पैन कार्ड की प्रतियों का गलत इस्तेमाल किया गया।
पढ़ें: मालवीय के कांग्रेस में लौटने पर डामोर का तंज, बोले- जनता नए नेतृत्व की ओर