फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट और कंस्ट्रक्शन कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, 100 लोगों की टीम कर रही जांच

Tue, 22 Feb 2022 11:58 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के धारा हैंडीक्राफ्ट और कंस्ट्रक्शन कारोबारी के यहां आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। 100 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर पूछताछ भी कर रही है। जिन कारोबारियों के यहां छापा पड़ा है वे भाजपा नेता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
कारोबारी के घर जांच करती आयकर विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को सुबह-सुबह धारा हैंडीक्राफ्ट और एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के यहां छापा मारा। विभाग के 100 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने कारोबारियों के छह अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ ठेकेदारों के यहां भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। जिन कारोबारियों के यहां छापा मारा गया है, वे भाजपा नेताओं के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच कर परिवार सहित अन्य लोगों से पूछताछ भी कर रही है। हालांकि अभी कुछ भी जानकारी देने से विभाग के अधिकारी इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकता है। 

डॉक्टरों की टीम भी पहुंची 
जानकारी के अनुसार धारा हैंडीक्राफ्ट कारोबारी बीमार चल रहे हैं। आयकर विभाग की टीम के पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों ने मेडिकल टीम के साथ फैमिली डॉक्टरों को भी बुला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें