फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Youth Conference: राठौर ने छात्रों को दिया मंत्र, लक्ष्य पाने के लिए अपनी ताकत के साथ खेलें

Fri, 17 Feb 2023 09:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जयपुर में तीन दिवसीय इंटरनेशनल यूथ कांफ्रेंस का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री, कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने छात्रों को किया प्रेरित।
विज्ञापन
कर्नल राज्यवर्धन राठौर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जयपुर में 'नेतृत्व 4.0: कनेक्शन और सहयोग के युग में नेतृत्व' विषय पर आधारित तीन दिवसीय इंटरनेशनल यूथ कांफ्रेंस का गुरुवार को समारोहपूर्वक शुभारंभ हो गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री, कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने छात्रों को एक उद्देश्यपूर्ण जीवन के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें केंद्रित मानसिकता के साथ जीवन में अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपनी ताकत के साथ खेलने के लिए निर्देशित किया। मुख्य वक्ता केपीएमजी के पूर्व सीईओ रिचर्ड रेखी थे। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. प्रभात पंकज ने अतिथियों का स्वागत किया। जयपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष शरद जयपुरिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सुधा चंद्रन - फोटो : Amar Ujala Digital
अपने जुनून को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत
यूथ आइकॉन सेशन में अभिनेत्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सुधा चंद्रन ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। डॉ. विजय प्रकाश आनंद के साथ बातचीत में उन्होंने छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने जुनून को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की सीख दी। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया पर कम समय बिताने की सलाह दी। कांफ्रेंस में 'जयपुरियन वर्ल्ड' पत्रिका का भी लोकार्पण किया गया।

कांफ्रेंस में 'दयालु और समावेशी नेतृत्व' विषय पर पूर्ण सत्र भी हुआ। सत्र की अध्यक्षता डॉ. वीपी सिंह, पूर्व सलाहकार, पतंजलि ने की। इसका संचालन प्रो. अन्वय भार्गव ने किया। डॉ. साक्षी अरोड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर, महर्षि अरविंद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट, डॉ. काव्या, एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईआईएम, जयपुर ने तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता की। एक पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता भी हुई जिसमें नेतृत्व, प्रबंधन, ईएसजी, युवा, नवाचार आदि जैसे विभिन्न विषयों पर विभिन्न संस्थानों से छात्रों ने भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें