फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: अस्पताल का पूरा स्टाफ लापता, अकेली बची जच्चा-बच्चा और सास, गेट पर घंटों लगाती रहीं मदद की गुहार

Thu, 13 Jul 2023 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर प्रसूता अपनी सास के साथ काफी घंटों तक आवाज लगाती रहीं जिसके बाद ग्रामीणों और सरपंच प्रतिनिधि रवि मीणा ने दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
पीएचसी में अंदर परेशान महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को भले ही प्रदेश की जनता को सौगातें दी जा रही हों, लेकिन सरकारी अस्पताल में सरकार के नुमाइंदों की लापरवाही लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी ही लापरवाही का मामला धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा गांव में देखने को मिला है।

विज्ञापन


पीएचसी में मंगलवार को क्षेत्र के गांव डोमपुरा की एक महिला कविता जाटव को डिलीवरी के लिए सुबह करीब 9 बजे भर्ती कराया गया था। करीब 11 बजे उसने बच्चे को जन्म दिया। बुधवार को दोपहर दो बजे अस्पताल का पूरा स्टाफ जच्चा-बच्चा और जच्चा की मां को अंदर छोड़कर ही छोड़कर गेट पर ताला बंद कर चला गया।

कुछ देर बात प्रसूता का बीपी बढ़ने पर जच्चा की मां डॉक्टर को देखने के लिए बाहर निकली तो देखा कि गेट का ताला बाहर से बंद है और अस्पताल के अंदर कोई नहीं है। महिला ने काफी आवाज लगाई लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। इस घटना के बाद महिलाएं अंदर घबरा गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर प्रसूता अपनी सास के साथ काफी घंटों तक खड़ी रही। तभी कुछ ग्रामीण अस्पताल के पास से निकले तो प्रसूता की सास ने अस्पताल के अंदर से आवाज लगाई, जिस पर व्यक्ति ने देखा। वो वहां पहुंचा तो गेट का बाहर से ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर बड़ा गांव सरपंच प्रतिनिधि रवि मीणा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाहर से दोनों महिलाओं को आश्वस्त किया। करीब एक घंटे बाद पीएचसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा ताला खोला और उन्हें बाहर निकाला गया। घटना के बाद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा इस प्रकरण में जो भी चिकित्साकर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें