फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीग में ऑपरेशन काउंटडाउन का असर: साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, 17 गिरफ्तार; पांच नाबालिग संरक्षण में

Mon, 24 Aug 2026 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

डीग पुलिस ने ‘ऑपरेशन काउंटडाउन’ के तहत साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार और पांच नाबालिगों को संरक्षण में लिया। पुलिस ने 18 मोबाइल, 27 फर्जी सिम, थार, ट्रैक्टर और बाइक बरामद की।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी में शामिल अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन काउंटडाउन’ के तहत डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी में संलिप्त 22 लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि पांच नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 18 मोबाइल फोन, 27 फर्जी सिम कार्ड, एक थार, एक ट्रैक्टर और एक बाइक बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम और मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करते थे।

विज्ञापन


पढे़ं: प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए रची हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार

दो स्थानों पर छापेमारी
कामां थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने कुलवाना से कनवाड़ी जाने वाले मार्ग और पालड़ी सड़क स्थित नहर की पुलिया के पास घेराबंदी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, ठगी में शामिल दो नाबालिगों को भी संरक्षण में लिया गया।

थार और फर्जी सिम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

कामां थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 17 फर्जी सिम कार्ड, एक स्वराज ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल और एक थार वाहन जब्त किया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम कार्ड के जरिए ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब नामजद और चिह्नित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें