फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दोस्त की पत्नी से थे युवक के अवैध संबंध, शराब पार्टी के बाद बिगड़ी बात, फिर दी खौफनाक सजा

Wed, 30 Nov 2022 09:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में युवक की हत्या के आठ दिन बाद पुलिस ने एक कुंए से उसका शव बरामद किया था। पुलिस हत्या के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात को मृतक युवक की विवाहिता प्रेमिका और उसके पति ने अंजाम दिया। बुधवार को मामले का खुलासा कर अजमेर की टॉडगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टॉडगढ़ थाना इलाके में रहने वाला ललित सिंह बीते करीब 10 दिन से लापता था। उसके पिता गोपाल सिंह ने बेटे के लापता होने का केस दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इसी बीच दो दिन पहले गांव के एक कुंए से उसका शव बरामद किया गया। उसके शव से एक पत्थर भी बंधा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि ललित की मौत दम घुटने से हुई है। 

इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों की पूछताछ शुरू की तो सामने आया कि ललित की गांव में रहने वाले श्याम सिंह से दोस्ती है। ललित का उसके घर भी आना-जाना था। इस दौरान ललित और श्याम की पत्नी कांता के अवैध संबंध की जानकारी भी पुलिस को लगी। जिसके बाद पुलिस ने श्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पूरा सच सामने आ गया। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में श्याम ने बताया कि ललित का उसकी पत्नी कांता के साथ अवैध संबंध था। 19 नवंबर को ललित और श्याम ने गांव में पार्टी की थी। दोनों ने शराब पी और बकरा भी काटा। पार्टी खत्म होने के बाद श्याम अपने घर चला गया। कुछ देर बात ललित भी श्याम के घर पहुंचा और जबरन अंदर घुस गया। इस दौरान श्याम ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसमें उसकी पत्नी कांता ने भी साथ दिया। हत्या के बाद दोनों रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शव को गांव में बने कुंए में फेंक आए। 

श्याम में पुलिस को बताया कि ललित और कांता के अवैध संबंध की जानकारी उसे पहले से थी। इसे लेकर एक बार ललित ने उससे माफी मांगी थी और दोबारा ऐसा नहीं करने के लिए भी कहा था, लेकिन इसके बाद भी वह उसकी पत्नी से मिलता रहा। श्याम ने कहा कि उसके काम पर जाने के बाद ललित उसके घर जाता था। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस श्याम और कांता को गिरफ्तार लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें