फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'एक बेटे को तुम रखो, एक को मैं' पत्नी ने ये कहा तो पिता ने 3 साल के मासूम को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 08 Jun 2023 09:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू में पति के रातभर घर नहीं आने की बात को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। इस दौरान पत्नी ने एक-एक बच्चे को साथ रखने की बात कही तो गुस्साए पति ने तीन साल के बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक बच्चा लोकेश और आरोपी पिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले में एक पिता ने तीन साल के बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी पिता ने पत्नी से झगड़े के बाद ये खौफनाक कदम उठाया। बच्चे की मां ने लहूलुहान हालत में बेटे को देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगी, उसकी आवाज सुनकर देवर मौके पर पहुंचा और बच्चे को अस्पताल लेकर भागा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला चूरू जिले के राजलदेसर का है। प्रेम नगर में रहने वाले किशोर कुमार पुत्र सुगनाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई प्रहलाद (25) पत्नी रजनी, दो बेटे लोकेश (3) और भरत (1) के साथ रहता है। मंगलवार को‎ प्रहलाद घर से बाहर गया था। रात भर वह घर से बाहर रहा,  बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह वापस आया। पूरी रात घर से बाहर रहने की बात पर रजनी और प्रहलाद का झगड़ा हो गया।

झगड़ के दौरान रजनी से प्रहलाद से कहा कि एक बेटे को तुम रखो और दूसरे को मैं अपने साथ रखूंगी। इस बात पर प्रहलाद को इतना गुस्सा आया कि उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने बड़े बेटे लोकेश पर हमला कर दिया। गर्दन में कुल्हाड़ी लगने से मासूम वहीं जमीन पर गिर गया।   
विज्ञापन


ये देखकर रजनी जोर से चिल्लाई तो उसका देवर किशार दौड़कर भाई के घर पहुंचा। उसने देखा कि लोकेश लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा है और प्रहलाद के हाथ में कुल्हाड़ी है। किशोर घायल लोकेश को लेकर रतनगढ़ अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

एक ही घर में हुई थी तीन भाइयों की शादी
पुलिस के अनुसार प्रहलाद और उसके 2 छोटे भाइयों की शादी चार साल पहले हुई थी। तीनों भाइयों ने सुजानगढ़ तहसील की कालेरा की ढाणी में रहने वाले एक ही परिवार की तीन बेटियों से शादी की थी। बालिग होने के कारण प्रहलाद की पत्नी रजनी ससुराल आ गई, लेकिन उसकी दोनों बहनों का गोना (ससुराल के लिए विदाई) नहीं हुआ था। कुछ समय बाद ससुराल वालों ने उनका गोना करने की बात कही तो  पीहर पक्ष ने कम उम्र होने के कारण मना कर दिया। इसके बाद प्रहलाद के परिवार ने शादी तोड़ दी। इसके बाद से पीहर पक्ष के लोग रजनी पर भी ससुराल छोड़ने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। वहीं, प्रहलाद के परिवार के लोगों ने भी उस पर रजनी को छोड़ने का दबाव बनाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें