फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी ने लगाई फांसी, 22 दिन बाद पति ने खाया जहर, ससुराल पक्ष ने दामाद पर लगाया था हत्या का आरोप

Wed, 16 Aug 2023 11:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

विवाहिता की मौत के बाद उसके पीहर पक्ष ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। इससे तनाव में आए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 22 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी।
विज्ञापन
मृतक लखन कुशवाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के सैंपऊ थाना इलाके के गांव खपरैला निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों ने उसका शव बाईपास किनारे बनी एक झोपड़ी में पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।  

विज्ञापन


मृतक लखन कुशवाह की पत्नी ने 22 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके ससुराल वालों ने लखन पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया था।  पुलिस ने मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार लखन कुशवाह मंडी की गाड़ी चलाकर कस्बे के व्यापारियों के माल का ट्रांसपोर्टेशन का काम करता था। पिछले कुछ समय से वह शराब पीने का आदी हो गया था। साथ ही आर्थिक रूप से भी परेशान था। बीती 23 जुलाई को वह अपनी पत्नी ममता को कई महीने बाद पीहर से लेकर गांव आया था। इसके दो दिन बाद ही ममता ने लखन की आदतों से परेशान होकर फांसी लगा ली थी। जिसके बाद पीहर पक्ष ने लखन और उसके परिवार वालों पर ममता की हत्या करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। इसके बाद से लखन अवसाद में चला गया था। 
विज्ञापन


बीती रात लखन ने सैपऊ बाईपास के किनारे बनी झोपड़ी के अंदर शराब के साथ कोई जहरीला पदार्थ पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह झोपड़ी में अचेत हालत में पड़ा हुआ था, जिसके बाद उसे  निजी क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

2 पत्नियों के 3 बच्चों के सर से उठा माता-पिता का साया
लखन ने दो शादियां की थी। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। उसकी पहली पत्नी की बीमारी से मौत के बाद ससुराल वालों ने बच्चे की देखभाल के लिए छोटी बेटी ममता से उसकी शादी करा दी थी। दूसरी पत्नी ममता से  लखन को दो बेटियां हैं। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन कोरोना काल में लखन को शराब की लत लग गई। उसके बाद से घर में गृह क्लेश बढ़ गया था। ममता की मौत के बाद पीहर पक्ष ने लखन के खिलाफ बेटी की हत्या का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से वह पुलिस से छिपता फिर रहा था। उसकी मौत के बाद एक बेटा और दो बेटियों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें