फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: शिकारियों ने किया राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, ग्रामीणों ने रोका तो चाकू मारा; 3 घायल…1 गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 05:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Chittorgarh: चित्तौड़गढ़ में शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर डाला। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो वो घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उनपर भी हमला कर दिया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना क्षेत्र में आने वाले बिलोदा व अरनेड गांवों के पास में बीती रात को शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी। बंदूक से फायर कर आरोपियों ने पांच मोर मार डाले। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने चाकू से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। चाकू के वार से तीन ग्रामीण घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई। एक आरोपित को थाने लाई है, वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है। आरोपित दोनों ही पिता-पुत्र बताए गए हैं। डूंगला थानाधिकारी घेवरचंद ने बताया कि सोमवार रात को बिलोदा एवं अरनेड गांव के बीच में ग्रामीणों ने धमाके की आवाज सुनी थी। ग्रामीणों को आशंका थी कि शिकारी वन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं।

इस पर ग्रामीण एकत्रित होकर जंगल में पहुंचे, जहां अंधेरे में दो व्यक्ति मिले। उनके पास एक थैला और एक बंदूक थी। ग्रामीणों ने इन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने इन पर चाकू से वार कर दिया। इसमें तीन ग्रामीणों के चोट लगी और घाव हो गए। हंगामे की आवाज पर और भी ग्रामीण मौके पर आ गए। ऐसे में एक आरोपित मौके से भाग गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके थैले की जांच की तो उसमें से मोर मृत मिले।

आरोपियों ने पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर दी थी। इनकी बंदूक भी ग्रामीणों ने पकड़ ली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर डूंगला थाना पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई और आरोपित को पकड़ कर थाने लाया गया।
विज्ञापन


वहीं घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए डूंगला चिकित्सालय ले जाना पड़ा। इस संबंध में पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या एवं ग्रामीण पर जान लेवा हमले के मामले का प्रकरण दर्ज किया है। मौके से छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले पीथलवड़ी गांव निवासी इलियास पुत्र नासिर को पकड़ा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें