फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की घोड़ी हुई राजस्थान में डेढ़ करोड़ की

Mon, 23 Nov 2015 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में लगे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में दूधिया रंग की घोड़ी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है, जिसकी कीमत सुनकर सभी चौंक रहे हैं। इस घोड़ी का नाम पदमा है और इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए हैं।
विज्ञापन


इसे इंदौर से 18 नवम्बर को एसी वैन में पुष्कर लाया गया था। घोड़ी के मालिक बाल किशन चंदेल ने बताया कि लगभग चार साल की पदमा की पुष्कर मेले में डेढ़ करोड़ की कीमत लगाई जा चुकी है, परन्तु अब उनका घोड़ी बेचने का इरादा बदल गया है। इस घोड़ी को उन्होंने आगरा के पास लगने वाले बेणेश्वर मेले से लगभग 3 वर्ष पूर्व खरीदा था।

मारवाड़ी हाईब्रीड नस्ल की इस घोड़ी की ऊंचाई 70 इंच है। इस घोड़ी को प्रतिदिन आठ लीटर दूध, चना और अन्य सामग्री खिलाई जाती है। पदमा की देखरेख करने वाले 10 लोगों के साथ इसे गांव से एसी वैन में लेकर 18 नवम्बर को पुष्कर लाया गया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को इस घोड़ी को भी दुलारा और माला पहनाई। पुष्कर मेले में देश के कोने-कोने से पशु पालक अपने पशुओं को खरीद-फरोख्त के लिए लाते हैं। ऊंट व्यापारियों की ओर से किया गया ऊंट शृंगार भी यहां देखने लायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें