पठानकोट आतंकी हमले के बाद राजस्थान में पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गृह मंत्रालय का दल बुधवार को जोधपुर पहुंच गया।
दल के सदस्य बृहस्पतिवार को सीमा क्षेत्र का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार यह दल सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से सीमा सुरक्षा में आ रही परेशानियों व संसाधनों पर चर्चा करेगा।
दल जैसलमेर से शुरू होकर बाड़मेर, बीकानेर व श्रीगंगानगर जिले में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेगा।