फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई दो दिन बाद

Tue, 12 Jul 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
आसाराम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर जेल में  बंद आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 15 जुलाई को होगी। राजस्थान उच्च न्यायालय में मंगलवार को आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन


जमानत नहीं मिल पाने से हताश आसाराम ने कहा कि जेल में एक-एक दिन कैसे निकलता है, यह मैं ही जानता हूं। एक-एक दिन निकालना भारी पड़ रहा है।

आसाराम को जोधपुर जेल में बंद हुए तीन साल होनेवाले हैं। इस दौरान अपनी जमानत के लिए निचली अदालत तथा उच्च व उच्चतम न्यायालय को मिलाकर आधा दर्जन से अधिक याचिकाएं लगा चुके हैं। इस बार उन्होंने विभिन्न बीमारियों के ग्रस्त होने का हवाला देते हुए केरल में इलाज करवाने के लिए जमानत मांगी है। लेकिन मंगलवार को पीडि़ता के वकील को आसाराम की जमानत याचिका के पक्ष में दी गई दलीलों की प्रतिलिपि नहीं मिलने के कारण सुनवाई स्थगित हो गई।
विज्ञापन


प्रतिलिपि उपलब्ध नहीं कराने को लेकर आसाराम के वकील अदालत में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें