जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 कथित झोलाछाप डॉक्टरों को अवैध तरीके से चिकित्सकीय काम करते हुए पकड़ा और उनके क्लिनिक सीज किए।
जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम के नेतृत्व में गठित 15 दलों ने बुधवार को जिले के अलग-अलग कोनों में 27 झोलाछाप डॉक्टरों को इलाज व जांच आदि करते रंगे हाथ पकड़ा और उनके क्लिनिक सीज किए। गौतम ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले भर में 15 दलों ने जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिना योग्यता के चिकित्सा कार्य में लगे 27 झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके क्लिनिक सीज कर दिये हैं।