दौसा जिले के महवा उपखंड मुख्यालय के पंडित मोहल्ला निवासी हर्षवर्धन अवस्थी को विकसित भारत एंबेसेडर अभियान का सहसंयोजक बनाया गया है। यह अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के निर्देश पर विकसित भारत एंबेसेडर अभियान को गति देने के लिए राजस्थान भाजयुमो में प्रदेश स्तरीय टोली, जिला संयोजक और जिला सहसंयोजकों की घोषणा की गई। महुवा निवासी हर्षवर्धन अवस्थी को जयपुर का सहसंयोजक नियुक्ति किया गया है।
विकसित भारत एंबेसेडर अभियान के तहत अवस्थी भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने काम करेंगे। अवस्थी वर्तमान में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और पूर्व में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रनेता रहे हैं। इससे पहले हर्षवर्धन एबीवीपी के कार्यकर्ता के साथ इकाई अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और प्रदेश संयोजक भी रह चुके हैं।