फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: पाकिस्तानी सैनिकों की पोस्ट लाइक और शेयर करने पर शिक्षक निलंबित, मुख्यालय छोड़ने की मनाही

Sun, 18 May 2025 09:36 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

अकबर खान, जो अजीतपुरा गांव में अध्यापक पद पर कार्यरत था, को राष्ट्रविरोधी भावना फैलाने और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले में राज्य सरकार ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वाले शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार अकबर खान, अध्यापक लेवल द्वितीय, पीईईओ स्तर, ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सैनिकों से जुड़ी पोस्ट लाइक और शेयर की, जिससे राष्ट्रविरोधी भावना और अनुशासनहीनता की स्थिति उत्पन्न हुई। इस गंभीर कृत्य को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, प्रारंभिक शिक्षा, हनुमानगढ़ द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक अकरम खान भिरानी थानाक्षेत्र के अजीतपुरा गांव में पदस्थापित था।

निलंबन आदेश में बताया गया कि अकबर खान को राजस्थान सेवा नियम (1958) के नियम 13 के तहत अस्थायी निलंबन किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पीलीबंगा स्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय रहेगा। आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी सीमा भल्ला द्वारा 18 मई 2025 को डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी की गई। विभागी के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगामी निर्णय रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें