फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh : सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना, रामेश्वरम के लिए विशेष ट्रेन में रवाना हुए 780 यात्री

Tue, 26 Nov 2024 12:49 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

सरकार द्वारा चलाई जा रही वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2024 अंतर्गत आज रामेश्वरम के लिए एक विशेष ट्रेन हनुमानगढ़ से रवाना हुई। इस ट्रेन में हनुमानगढ़ जंक्शन, बीकानेर और सूरतगढ़ से कुल 780 यात्री रामेश्वरम जाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन हनुमानगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2024 अंतर्गत विशेष ट्रेन हनुमानगढ़ से रामेश्वरम्-मदुरई वाया सूरतगढ़-बीकानेर 26 नवंबर को सुबह 11.30 बजे हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस ट्रेन में हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और बीकानेर 780 यात्री रामेश्वरम जाने वाले हैं। 

विज्ञापन


यात्रा में सभी यात्रियों की देखरेख के लिए 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में एक डॉक्टर और 2 नर्सिंग अधिकारी भी रहेंगे, जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। इस ट्रेन के लिए वर्ष 2024-25 के साथ-साथ वर्ष 2023-24 के उक्त जिलों के अवशेष तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता देकर सूचित किया गया है। उक्त ट्रेन में 8 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन आदि की सभी व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से की जाएंगी। यात्रियों के लिए यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें