फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गैस कटर से ATM काटकर कैश ट्रे ले उड़े बदमाश, गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Sat, 16 Mar 2024 08:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh: शहर के भारत माता चौक के पास पीएनबी के एटीएम को गैस कटर से काटकर नकाबपोश बदमाश कैश ट्रे से करीब 10 लाख रुपये ले उड़े। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के भारत माता चौक स्थित पीएनबी के एटीएम पर कुछ कार सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया और एटीएम की कैश ट्रे गैस कटर से काटकर ले गए। वारदात शुक्रवार सवेरे की है। कैश ट्रे में करीब 10 लाख रुपए की नकदी बताई जा रही है। घटना का पता चलने के बाद टाउन पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। 

विज्ञापन


एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सामने आया है कि आरोपी गैस कटर की मदद से 7 मिनट में एटीएम काटकर कैश ट्रे निकालकर अपने साथ ले गए। एटीएम कक्ष में लगे कैमरे को बंद करने या उसे नुकसान पहुंचाने का कोई प्रयास आरोपियों ने नहीं किया। वे जल्द से जल्द कैश ट्रे काटकर ले जाना चाहते थे। ऐसे में कैमरे पर समय नहीं लगाया। कैमरे की फुटेज में दो लोग गैस कटर से एटीएम काटते नजर आए हैं। इस वारदात में चार से पांच लोग शामिल हो सकते हैं। दोपहर बाद बैंक प्रबंधन की ओर से पुलिस को एटीएम में मौजूद कैश संबंधी जानकारी दी गई।

हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने वारदात के बाद से ही टाउन थाना पुलिस को मामले में खुलासे के लिए निर्देश दिए। एसपी विकास ने चोरों की पहचान कर पकड़ने के लिए डीएसटी समेत तीन टीमों का गठन किया है। सभी टीम सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें