फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh Mock Drill: पहला सायरन बजते ही बंद करनी होंगी लाइटें, रखें ब्लैकआउट ताकि न हो सके हवाई हमला

Wed, 07 May 2025 02:21 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ टाउन में शहीद स्मारक के संस्थापक एडवोकेट शंकर सोनी के अनुसार इस तरह के हमले से आतंक का हौसला पस्त होगा। इधर गृह मंत्रालय के निर्देश पर आमजन को युद्ध की स्थिति में अपने बचाव तथा राहत कार्यों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन बुधवार को रेसक्यू ऑपरेशन की मॉक ड्रिल करेगा।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में मॉक ड्रिल की तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़-भारत की ओर से पाकिस्तान के आतंकी संगठनों पर हमला करने की घटना के बाद से आमजन में खुशी का माहौल है। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के निर्णय देश के लोगों में जोश भर आया है। लोग भारत माता के जयकारे लगा कर सेना का उत्साह बढ़ा रहे हैं। हनुमानगढ़ टाउन में शहीद स्मारक के संस्थापक एडवोकेट शंकर सोनी के अनुसार इस तरह के हमले से आतंक का हौसला पस्त होगा। इधर गृह मंत्रालय के निर्देश पर आमजन को युद्ध की स्थिति में अपने बचाव तथा राहत कार्यों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन बुधवार को रेसक्यू ऑपरेशन की मॉक ड्रिल करेगा। साथ ही हवाई हमले से बचाव के लिए सायरन बजाकर ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल भी होगी।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में अलर्ट, सीमा इलाके सील, स्कूल बंद; घरों में रहने के निर्देश
विज्ञापन


जिला कलेक्टर कानाराम ने बताया कि आमजन राष्ट्रहित में सजग होकर युद्ध की स्थिति में स्वयं का बचाव करें और राहत कार्यों में सहयोग करें, इसलिए मॉक ड्रिल की जाएगी। गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार शाम सात बजे जिले भर में सायरन बजाकर ब्लैकआउट होगा। जब पहला सायरन बजेगा, तब सभी नागरिकों को अपनी गाड़ियों और घर की लाइट बंद करनी होगी। किसी प्रकार की रोशनी खुले में नहीं करनी है। इस दौरान बिजली सप्लाई बंद नहीं रहेगी। दूसरा सायरन जब बजेगा तो लाइट जलाई जा सकेगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे रेसक्यू ऑपरेशन की मॉक ड्रिल होगी। इसके लिए जगह का चयन अंतिम समय पर कर सूचना दी जाएगी। इससे यह जांचा जा सकेगा कि आपात स्थिति में रेसक्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव कार्यों की क्या स्थिति रहती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें