फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रुपये के लिए तालिबानी सजा: हनुमानगढ़ में नाबालिग छात्र को लाठी-डंडों से पीटा, बस किराये पर हुआ विवाद

Mon, 11 May 2026 03:07 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ जिले के मलसीसर गांव में बस किराये के महज एक रुपये को लेकर 16 वर्षीय नाबालिग छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना 8 मई की बताई जा रही है, जब छात्र भादरा से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
बस किराये के एक रुपये को लेकर नाबालिग की बेरहमी से पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र के मलसीसर गांव में बस किराये के महज एक रुपये को लेकर एक नाबालिग छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार घटना 8 मई की है। मलसीसर गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर भादरा से अपने गांव लौट रहा था। उसने बस किराये के लिए 10 रुपये दिए थे, लेकिन एक रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि किराये के पूरे पैसे नहीं होने को लेकर गांव के ही भगवानाराम महिया से विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन


बस स्टैंड पर बुलाकर की गई मारपीट

पीड़ित के पिता ने 8 मई की रात मलसीसर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार भगवानाराम ने अपने साथियों को फोन कर मलसीसर बस स्टैंड पर बुला लिया। जैसे ही बस गांव के अड्डे पर पहुंची, छात्र को नीचे उतार लिया गया और उसके साथ लाठी-डंडों तथा थप्पड़ों से बेरहमी से मारपीट की गई।बीच सड़क हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिसार अस्पताल में चल रहा इलाज

विज्ञापन


घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसका इलाज हिसार के एक अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। देर रात पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भगवानाराम, चुन्नीराम और मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- IMD Rajasthan: राजस्थान में आज 6 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, पश्चिमी जिलों में हीटवेव का कहर जारी

इलाके में गुस्सा, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें