फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: युवक से 10 लाख कीमत की 2.50 किलो अफीम जब्त, नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Sun, 01 Jun 2025 04:33 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हनुमानगढ़ टाउन थाना प्रभारी सुभाष चंद्र कर रहे हैं। क्या है पूरा मामला आइये समझते हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले की जंक्शन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जंक्शन पुलिस ने एक युवक को 2 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशन और आईजी रेंज बीकानेर के निर्देशन पर जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ और उनकी टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।

पढ़ें: जयपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड: IPO में निवेश का झांसा देकर युवक से 13.50 लाख की ठगी; एफआईआर हुई दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान उदयलाल उर्फ उदा के रूप में हुई है। वह चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र के तुंबरिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हनुमानगढ़ टाउन थाना प्रभारी सुभाष चंद्र कर रहे हैं। इस कार्रवाई में कांस्टेबल संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, चंद्रविजय शेखर, हेमेंद्र सिंह और अजायब सिंह की टीम शामिल थी। कांस्टेबल सुरेंद्र सांखला की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें