फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी परीक्षा में हनुमानगढ़ के महेश देशभर में अव्वल, 686 अंकों के साथ टॉप किया

Sat, 14 Jun 2025 04:29 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

नीट यूजी 2025 के परिणाम आज जारी हुए। परीक्षा में हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने देशभर में पहली रैंक हासिल कर पूरे देश में हनुमानगढ़ का नाम रोशन किया है। महेश को कुल 720 में से 686 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
नीट यूजी परीक्षा में हनुमानगढ़ के महेश ने देशभर में टॉप किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश केसवानी ने देशभर में पहली रैंक हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। महेश को कुल 720 में से 686 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


महेश मूलतः हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के निवासी हैं। उनके पिता रमेश कुमार और मां हेमलता दोनों सरकारी शिक्षक हैं और वर्तमान में डबलीराठान गांव में निवास कर रहे हैं। महेश का ननिहाल हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में स्थित है।


ये भी पढ़ें: Plane Crash: परिवार में इकलौते बेटे थे मानव भादू, 20 दिन पहले ही हनुमानगढ़ से लौटे थे अहमदाबाद के मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन


महेश ने अपने पहले ही प्रयास में देशभर में टॉप किया। उनकी इस सफलता ने न केवल हनुमानगढ़ जिले बल्कि पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है। महेश की उपलब्धि उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।
विज्ञापन


जैसे ही परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ और महेश केसवानी के टॉप करने की खबर आई, उनके घर और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवारजनों ने मिठाइयां बांटी और पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें