फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: अवैध शराब से लदा ट्रक जब्ता, दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार, 350 शराब की पेटी बरामद

Thu, 21 Nov 2024 03:18 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की सूचना पर मेगा हाईवे पल्लू से सरदारशहर रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक ट्रक को जब्त कर उससे अवैध शराब बरामद की गई है।
 
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले की पल्लू थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) सेक्टर नोहर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चूरू जिले के निवासी ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में 350 पेटियों में राजस्थान निर्मित देसी शराब के 16,800 पव्वे भरे हुए थे। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की सूचना पर थाना के हेड कांस्टेबल शुभराम के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना के सामने मेगा हाईवे पल्लू से सरदारशहर रोड पर नाकाबंदी शुरू की।

नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर आरजे 10 जीए 4041 को रुकवाया गया, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। तलाशी के दौरान ट्रक में लदी 350 पेटियों में अलग-अलग ब्रांड की राजस्थान निर्मित देसी शराब के कुल 16,800 पव्वे मिले।
विज्ञापन


अवैध शराब जब्त कर ट्रक में सवार रामनिवास (30) पुत्र रामेश्वर लाल नायक और ओमप्रकाश (35) पुत्र लेखराम सिंवर, निवासी रातूसर सिवरान, पीएस भानीपुरा, जिला चूरू, को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान थाना प्रभारी सुशील कुमार कर रहे हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शुभराम, मदनलाल, कांस्टेबल रमेश कुमार, रणजीत और मांगीलाल शामिल रहे। इस कार्रवाई में डीएसटी सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन


आपको बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के नेतृत्व में जिले भर में अवैध शराब और नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें