फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: घर के बाहर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, बचाने आए पुत्र को भी किया घायल

Sun, 09 Mar 2025 07:59 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

घटना के समय किसान घर के बाहर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी कौशल्या घर के अंदर थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस अब हत्यारे की पहचान और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर मौजूद भारी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ में अज्ञात हमलावार ने धारदार हथियार से एक किसान की हत्या कर दी। हमलावार ने पिता की जान बचाने आए बेटे पर भी हमला किया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गोगामेड़ी थाना इलाके के गांव चार एमएसआर की ढाणी का है। पुलिस पूरे मामले कि जांच कर रही है।

विज्ञापन


आरोपी ने सिर और गर्दन पर किया हमला
नोहर एएसपी राज कंवर ने बताया कि किसान दलबीर सिंह (50) पुत्र रणवीर सिंह घर के बाहर सो रहा था। सुबह 4 बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर आए हमलावर ने कुल्हाड़ी से दलबीर सिंह के सिर और गर्दन पर हमला कर दिया। दलबीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहा उसका बेटा संजय सिंह (32) मौके पर पहुंचा। पिता को बचाने आए बेटे के पैर पर भी हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे बेटे को भी हल्की चोट आई है। बेटे को गोगामेड़ी के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी। एएसपी राज कंवर ने बताया कि घटना के समय दलबीर सिंह की पत्नी कौशल्या घर के अंदर सो रही थी। दलबीर सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह भी घर के बाहर आई। तब तक हमलावर फरार हो चुका था। दलबीर सिंह लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

एफएसएल टीम कर रही है मामले कि जांच
एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम के साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जायेगा। अभी तक जो संजय ने उन्हें बताया है, सुबह अज्ञात हमलावर मुंह ढककर आया था। जिसने इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावर ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। असली कहानी तो जांच के बाद ही पता चलेगी की हमलावर कौन है और हत्या की वजह क्या होगी। भादरा डिप्टी संजीव कटेवा ने बताया कि एएसपी राज कंवर के साथ वे भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और एमओबी टीम को भी बुलाया गया है। टीम साक्ष्य एकत्रित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें